Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गायों की उन्नत नस्ल से होगा दुग्ध क्रांति का आगाज: राम रघुवंशी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • जिले में गौ-अभ्यारण्य और पशु बाजार की योजना, कलेक्टर गौरव सिंह की उपस्थिति में हुई चर्चा

रायपुर (रणविजया सिंह) । भारतीय पशु कल्याण बोर्ड नई दिल्ली के सदस्य राम के. रघुवंशी ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की उपस्थिति में पशुओं के कल्याण कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। रघुवंशी ने गायों के संरक्षण और उनकी सेवा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि उन्नत नस्ल की गायों को तैयार कर देश के पशुपालन को सशक्त बनाया जा सकता है। इन गायों से अधिक दूध उत्पादन होगा, जिससे पशुपालकों की आय भी बढ़ेगी। उन्होंने उन्नत नस्ल की गायों की खरीद-ब्रिकी के लिए विशेष पशु बाजार स्थापित करने की भी मांग की।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बैठक के दौरान जानकारी दी कि जिले में मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप गौ-अभ्यारण्य तैयार किया जा रहा है, जहां आवारा मवेशियों के लिए चारे और संरक्षण की समुचित व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा, उन्नत नस्ल की गायों की बाजार के लिए कार्ययोजना भी बनाई जा रही है।

बैठक में नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने जिले में डॉग एनिमल ब्रीडिंग कंट्रोल कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले पांच वर्षों में 28,865 श्वानों का बधियाकरण किया जा चुका है। साथ ही डॉग शेल्टर हाउस के निर्माण की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।

राम रघुवंशी ने जिला प्रशासन के इन प्रयासों की सराहना की और पशु कल्याण के क्षेत्र में इसे अनुकरणीय कदम बताया। बैठक में सीईओ जिला पंचायत विश्वदीप, पशुधन विभाग के संयुक्त संचालक शंकर लाल उईके सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment