Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रामविचार नेताम ने किया राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

  • अम्बिकापुर में हुई 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की रंगारंग शुरुआत

अम्बिकापुर (पंकज शुक्ला)।
अम्बिकापुर में 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन आदिम जाति व अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने ध्वजारोहण कर किया। स्थानीय शासकीय बहुद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के क्रीड़ांगन में आयोजित इस समारोह में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बनता था।

कार्यक्रम की शुरुआत में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता आगामी 4 सितंबर तक चलेगी। इस राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन और गतका जैसे खेलों की चार विधाओं को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता में कुल 860 प्रतिभागी शामिल हैं, जिनमें 71 बालक और 71 बालिकाएँ प्रत्येक संभाग से प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

खिलाड़ियों का जोश और शपथ
बैडमिंटन के राष्ट्रीय खिलाड़ी अथर्व प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभी संभागों के खिलाड़ियों ने रंग-बिरंगी पोशाकों में आकर्षक मार्चपास्ट किया। स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने भी सबका मन मोह लिया।

रामविचार नेताम ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सरगुजा संभाग की अपनी एक अलग पहचान है और इस प्रतियोगिता का यहां आयोजन हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी घोषणा की है कि ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेताओं को तीन करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को दो करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को एक करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम में सांसद चिंतामणी महाराज ने खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि खेल जीवन में भोजन की तरह जरूरी है। अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व सांसद कमलभान सिंह, सरगुजा संभागायुक्त जी आर चुरेन्द्र, कलेक्टर विलास भोसकर, जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, संयुक्त संचालक शिक्षा संजय गुप्ता, लल्लन प्रताप सिंह, आलोक दुबे, अम्बिकेश केसरी सहित कई अधिकारी एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment