- बॉलीवुड के छपरी डांसर जैसा दिखाया गणेश जी का स्वरूप,
- बजरंग दल ने जताया कड़ा विरोध
रायपुर।
राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष गोपाल भिसे ने गणेश उत्सव में भगवान गणेश की मूर्तियों के विकृत स्वरूप पर नाराजगी जताई है। भिसे ने कहा कि गणेश जी, जो कि प्रथम पूज्य हैं, उनके पवित्र स्वरूप को बॉलीवुड के छपरी डांसर की तरह दिखाया जाने लगा है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, “यह भगवान गणेश का अपमान है, और हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।”
पिछले साल भी अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल संगठन द्वारा इस तरह के विकृत स्वरूपों का पुरजोर विरोध किया गया था। उस समय, गलती करने वाली समितियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात भी उठाई गई थी। भिसे ने इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अगर भविष्य में किसी भी समिति द्वारा ऐसी गलती दोहराई जाती है, तो अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल उन पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होंगा।
भिसे ने समाज के हर व्यक्ति से अपील की कि वे भगवान गणेश के पवित्र स्वरूप की मर्यादा को बनाए रखें और किसी भी तरह की विकृति का विरोध करें। उनका यह बयान गणेश उत्सव के समीप आते ही एक गंभीर संदेश के रूप में देखा जा रहा है।









