-
बोराई गांव में तहसील स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में उमड़ा उमंग का सैलाब
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दुर्ग जिले के ग्राम बोराई में आयोजित तहसील स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत की। यह कार्यक्रम स्व. दाऊ उत्तम साव की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में साहू समाज द्वारा आयोजित किया गया था। समारोह में मुख्य अतिथि अरुण साव ने साहू समाज की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए अमेरिका में समाज के नवयुवकों की सफलताओं का उल्लेख किया।
वक्तव्य में अरुण साव ने समाज को अपने पूर्वजों के दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि साहू समाज समय के साथ परिवर्तनशील है और सभी समुदायों के साथ मिल-जुल कर आगे बढ़ने वाला समाज है। समारोह में कला, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।
उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू, रमशीला साहू और जगमोहन साहू ने भी समारोह को संबोधित किया। साहू समाज के जिला अध्यक्ष नन्दलाल साहू और तहसील अध्यक्ष पूसऊ साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित थे।









