Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सुकमा में करोड़ों के पुलिया निर्माण में अनियमितता, PWD विभाग पर लगे गंभीर आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
न्यूज पेपर निर्माण सेवा
previous arrow
next arrow

सेक्सन के बिना निर्माण कार्य जारी, AIYF की चेतावनी—जांच न होने पर होगा PWD कार्यालय का घेराव

सुकमा (कौशल संदुजा)

जिले में PWD विभाग द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से पुलिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है, लेकिन इस निर्माण में विभागीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मुलेर, परिया और नांगलगुंडा क्षेत्रों में बनने वाले इन पुलियाओं के निर्माण के लिए विभाग ने अभी तक सेक्सन नहीं कराया है, बावजूद इसके निर्माण कार्य तेजी से जारी है।

स्थानीय नागरिकों और विरोध करने वाले संगठनों का कहना है कि विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने अपने चहेते ठेकेदारों को करोड़ों की लागत वाले इन पुलियाओं के निर्माण की अनुमति दे दी है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में रोष व्याप्त है।

AIYF (ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन) के नेतृत्व में विरोध जताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन अनियमितताओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वे PWD कार्यालय का घेराव करेंगे। AIYF ने प्रशासन को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि यह उनका कर्तव्य है कि वे जनहित में इस मामले की गंभीरता से जांच करें और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

 

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment