
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
पद्मनाभपुर के माँ शीतला सब्जीमंडी में जलभराव की समस्या का समाधान जल्द ही होगा। शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने आज व्यापारियों के साथ मिलकर सब्जीमंडी के उन्नयन के लिए भूमिपूजन किया। भूमिपूजन के दौरान विधायक ने कहा कि बाजार में पसरा की ऊंचाई बढ़ाने और आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम बनाने के साथ-साथ ग्राहकों के लिए व्यवस्थित पार्किंग का भी प्रावधान किया जाएगा। 19 नई दुकानें भी बनाई जाएंगी, जिससे व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा।

विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रयासों से दुर्गवासियों की सभी समस्याओं का समाधान हो रहा है। शीतला सब्जीमंडी के व्यापारियों द्वारा बाजार में जलभराव की समस्या उठाई गई थी, जिसके बाद विभागीय अधिकारियों व इंजीनियरों के साथ निरीक्षण कर प्रस्ताव तैयार किया गया। इस योजना को मंजूरी मिलने के बाद आज भूमिपूजन संपन्न हुआ।
जलभराव की समस्या का समाधान होगा
व्यापारियों ने बताया कि बारिश के दिनों में मंडी में जलभराव के कारण सब्जी विक्रेताओं को काफी कठिनाई होती थी। कई वर्षों से इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ था। विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से अब सब्जी मंडी के उन्नयन का कार्य शुरू हो गया है।
1.73 करोड़ की लागत से होगा कार्य
बाजार के उन्नयन कार्य के तहत 1.73 करोड़ रुपये की लागत से ड्रेनेज सिस्टम बनाया जाएगा। पसरा की ऊंचाई ढाई फीट तक बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा, बाजार के चारों ओर 19 नई दुकानें और पार्किंग क्षेत्र भी तैयार किया जाएगा।
भूमिपूजन में उपस्थित गणमान्य लोग
भूमिपूजन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, उपाध्यक्ष विनायक नातू, पार्षद शिवेंद्र परिहार, कमल देवांगन, कुलेश्वर साहू, गुड्डू यादव, जग्गी शर्मा, मंडल अध्यक्ष बंटी चौहान, कमलेश फेकर, मनमोहन शर्मा, महेन्द्र लोढ़ा, कौशल साहू, साजन जोसफ, अशोक राठी, संतोष सोनी, श्रीराम फूटाने, देवनारायण तांडी, ममता देवांगन, अल्का बाघमार, जयश्री राजपूत, अतुल पहाड़े, तहसीलदार क्षमा यदु, मंडी बोर्ड के ईई और बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/17-jan-2025-se-23-jan-2025-varsh-20-omdarpna-12.pdf”]









