Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर में शिवसेना की प्रदेश बैठक, अडशुल ने दिया समर्थन का भरोसा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

 


रायपुर।

दिनांक 16 जून 2025 को रायपुर ऑडिटोरियम में शिवसेना छत्तीसगढ़ की एक महत्वपूर्ण प्रदेश बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार ने की। इस दौरान शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव अभिजीत अडशुल विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने समस्त जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों को संबोधित किया।


समर्थन का आश्वासन

राष्ट्रीय सचिव अभिजीत अडशुल ने अपने संबोधन में प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि आगामी महाराष्ट्र चुनावों और अन्य कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ को पूर्ण सहयोग मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में महाराष्ट्र के नेता छत्तीसगढ़ के नियमित दौरे करेंगे, जिससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।


प्रत्याशी उतारे जाने की योजना

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि आने वाले समय में विधानसभा, लोकसभा और नगर निकाय चुनावों में शिवसेना पूरे दल और बल के साथ प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी। अडशुल ने कहा कि छत्तीसगढ़ को शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का पूर्ण समर्थन प्राप्त है।


युवासेना में जोश

युवासेना रायपुर जिला अध्यक्ष यशराज ठाकुर ने कहा कि अडशुल के आगमन से प्रदेश भर के शिवसैनिकों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने बताया कि अब शिवसैनिक पूरे जोश और ताकत के साथ प्रदेश भर में दौरे करेंगे और हर गांव, हर घर तक शिवसेना की पहुँच सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अब छत्तीसगढ़ से भ्रष्टाचार को समाप्त करने की जिम्मेदारी शिवसैनिकों की होगी।

इस बैठक में शिवसेना प्रदेश सचिव हिमांशु शर्मा, कामगार सेना प्रदेश सचिव आनंद तिवारी, युवासेना रायपुर जिला महासचिव विशाल सोनी और समस्त जिलाध्यक्ष व अन्य प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow