Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

श्रेया चौधरी को ‘बंदिश बैंडिट्स सीजन 2’ में दमदार अभिनय के लिए मिला बेस्ट एक्ट्रेस का आईफा अवॉर्ड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मुंबई।

युवा अभिनेत्री श्रेया चौधरी इन दिनों अपनी शानदार अदाकारी के कारण सुर्खियों में हैं। आईफा डिजिटल अवार्ड्स 2025 में उन्हें ‘बंदिश बैंडिट्स सीजन 2’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (मुख्य भूमिका) – वेब सीरीज़ का प्रतिष्ठित अवॉर्ड मिला।

श्रेया चौधरी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा,
“मैं इस पहचान के लिए बेहद आभारी और विनम्र महसूस कर रही हूं। इससे मुझे और भी अच्छे किरदार निभाने का मौका मिलेगा, जिससे मैं इस इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना सकूं! ‘बंदिश बैंडिट्स सीजन 2’ मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव रहा है। संगीत, भावनाओं और कहानी को खूबसूरती से जोड़ने वाली इस सीरीज़ का हिस्सा बनना मेरे लिए हमेशा खास रहेगा। ‘तमन्ना’ के किरदार से मेरा एक गहरा जुड़ाव है और यह हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा।”

उन्होंने शो के निर्माताओं अमृतपाल सिंह बिंद्रा, आनंद तिवारी और साहिरा नायर का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह पुरस्कार उनके मेहनत और समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने आगे कहा,
“मेरे लिए अभिनय केवल एक पेशा नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक और शुद्ध जुड़ाव है। मैं इस कला में और निखरना चाहती हूं।”

यह ‘बंदिश बैंडिट्स सीजन 2’ के लिए श्रेया चौधरी का दूसरा बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड है, जो उनकी लगातार बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। हाल ही में, उन्होंने बोमन ईरानी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द मेहता बॉयज़’ में अविनाश तिवारी के साथ स्क्रीन साझा की, जहां उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow