Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

धौलपुर में अवैध हथियारों के साथ तस्कर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

सदर थाना पुलिस की तत्परता से रीको एरिया में बड़ी वारदात टली, देसी कट्टा और बाइक बरामद

धौलपुर। जिले के सदर थाना क्षेत्र के रीको एरिया में पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है, जिससे बड़ी वारदात टल गई। सदर थाना प्रभारी रामनरेश मीणा ने बताया कि आईजी भरतपुर रेंज राहुल प्रकाश और पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा के निर्देशानुसार जिले में वांछित अपराधियों और बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रीको एरिया में घेराबंदी की, जहां एक युवक संदिग्ध हालात में बाइक पर घूम रहा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रवि सिंह (37) पुत्र परमाल सिंह निवासी तिगरा का अड्डा को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से एक देसी कट्टा और बाइक बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment