Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

विद्युत विभाग के वाहन से अवैध लकड़ी की तस्करी, वन विभाग ने 16 नग चिरान लोड वाहन किया जप्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अवैध लकड़ी तस्करी अंबिकापुर

अंबिकापुर (पंकज शुक्ला)।

शुक्रवार रात वन विभाग ने एक बड़े अभियान के तहत 16 नग साल की लकड़ी लदी एक 407 वाहन को जप्त किया। यह वाहन अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन कर रहा था। यह घटना बैगापारा उदयपुर से रामनगर जाने वाले मार्ग के तिराहा पर हुई।

वन विभाग को शाम 8 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की 407 वाहन (क्रमांक सी.जी.15 ई.बी.1503) में अवैध लकड़ी ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गश्त तेज की और लक्ष्मणगढ़ की ओर से आ रहे वाहन को रात 9 बजे बैगापारा में रोका। वाहन के चालक बिकेश कुमार यादव (उम्र 35, निवासी सरगंवा) की जांच की गई, जिसमें 16 नग साल चिरान लकड़ी पाई गई।

जब वाहन में लकड़ी के संबंध में दस्तावेजों की मांग की गई, तो कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके बाद वन विभाग ने लकड़ी और वाहन दोनों को जप्त कर लिया और उसे वन चौकी उदयपुर ले जाया गया। वन अधिनियम के तहत आगे की कार्यवाही की जा रही है।

जानकारी में यह भी सामने आया कि उक्त 407 वाहन विद्युत विभाग का है, और उसमें दो कर्मचारी बिजली के टूटे खंभे की मरम्मत के लिए जीवलिया नदी गए हुए थे।

इस कार्रवाई में वनपाल रामबिलास सिंह, वनरक्षक दिनेश तिवारी, राजेश राजवाड़े, ऋषि, आर्मो कुमार, और बुधसाय शामिल थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment