Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मुक्त कंठ साहित्य सम्मान समाजसेवी कैलाश बरमेचा को मिला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में स्वर्गीय ओमप्रकाश शर्मा को श्रद्धांजलि और साहित्यिक बुलेटिन का लोकार्पण

मुक्त कंठ साहित्य सम्मान मुक्त कंठ साहित्य सम्मान

 

भिलाई (रोहितास सिंह भुवाल)

रविवार को भिलाई में मुक्त कंठ साहित्य समिति द्वारा आयोजित समारोह में प्रसिद्ध समाजसेवी और वरिष्ठ लेखक कैलाश कुमार जैन (बरमेचा) को मुक्त कंठ साहित्य सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर साहित्यिक बुलेटिन का भी लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैलाश कुमार जैन (बरमेचा) थे, जो वरिष्ठ लेखक और आर्टिकल्स डिजाइनर के रूप में प्रसिद्ध हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुक्तकंठ साहित्य समिति के अध्यक्ष और अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ साहित्यकार गोविंद पाल ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नरेंद्र कुमार सिक्केवाल (पुलिस अधीक्षक सीआईडी और वरिष्ठ साहित्यकार व संरक्षक मुक्तकंठ साहित्य समिति), रौनक जमाल (उर्दू और हिंदी के वरिष्ठ कथाकार, बाल साहित्यकार, और प्रसिद्ध शायर) और रजनीकांत श्रीवास्तव (पूर्व अध्यक्ष मुक्तकंठ साहित्य समिति) उपस्थित रहे।

समारोह का शुभारंभ स्वर्गीय ओमप्रकाश शर्मा के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात आए हुए सभी अतिथियों का सम्मान शॉल, श्रीफल, और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। इस अवसर पर स्वर्गीय ओमप्रकाश शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनका व्यक्तित्व एवं साहित्य विषयक जानकारी साझा की गई।

मुख्य अतिथि कैलाश कुमार जैन (बरमेचा) ने कहा कि संस्था द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रथम सत्र में आलोक कुमार चंदा (उपाध्यक्ष, मुक्तकंठ साहित्य समिति) और प्रकाश चंद मंडल (कोषाध्यक्ष, मुक्तकंठ साहित्य समिति) ने किया, जबकि द्वितीय सत्र में कवि सम्मेलन का संचालन वीना सिंह रागी (वरिष्ठ कवित्री और उपाध्यक्ष) ने किया। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ किया गया, जिसका संचालन प्रकाश चंद्र मंगल (बांग्ला और हिंदी के कवि व कोषाध्यक्ष, मुक्तकंठ साहित्य समिति) ने किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुक्तकंठ साहित्य समिति के सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने इस ऐतिहासिक आयोजन की सराहना की।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment