Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूल बलौदीकला में सफल मेगा पालक बैठक का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बेमेतरा/बेरला।

प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्कूल बलौदीकला में शनिवार को एक मेगा पालक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य और पालक मिलाकर कुल 55 लोग उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान बच्चों का त्रैमासिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। प्रबंधन समिति के सदस्यों ने पालकों से निवेदन किया कि वे अपने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजें, ताकि शिक्षा में निरंतरता बनी रहे।

इस अवसर पर सितंबर माह में 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले 8 बच्चों को सम्मानित किया गया, जिससे अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिली।

बैठक में उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में अध्यक्ष कोमल साहू, उपाध्यक्ष जितेंद्र निषाद, दुगेश्वर साहू (उपसरपंच), ठाकुर राम पटेल, तारकेश्वर साहू, संतोष पटेल, चेतन साहू, मुकेश साहू, कन्हैया लाल, देवलाल, टिकेश्वर निषाद, देवकी, रेवती, चुन्नी, गंगा बाई, लोकिन साहू, जमुना और लक्ष्मी शामिल थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment