15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिटायर्ड रेंज अधिकारी ने की नाबालिग का शोषण, 5 साल तक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल

OM Darpan

Sep 23, 2024 08:45 am 196 views
  • नौकरी का झांसा देकर किया बलात्कार, दो गिरफ्तार, एक फरार

बैकुंठपुर/चिरमिरी पोड़ी (पंकज शुक्ला)

 सरगुजा संभाग के मनेन्द्रगढ़ वनपरिक्षेत्र में रिटायर्ड रेंज अधिकारी हीरालाल सेन और कथित मीडियाकर्मी मुश्ताक कुरैशी को पुलिस ने एक नाबालिग के साथ बलात्कार और ब्लैकमेल के आरोप में गिरफ्तार किया है। नाबालिग को वन विभाग में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर आरोपी उसे मनेन्द्रगढ़ बुलाए थे, जहां उसका बलात्कार किया गया। इस दौरान उसका वीडियो बना लिया गया, जिसकी आड़ में पांच साल तक उसका शोषण किया गया।

पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि आरोपी बलात्कार का वीडियो दिखाकर पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहे थे। पांच साल बाद पीड़िता ने हिम्मत कर थाने में शिकायते दर्ज कराई, जिसके बाद रिटायर्ड अधिकारी और कथित मीडियाकर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। हालांकि, तीसरा आरोपी प्रदीप चक्रधारी अभी फरार है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915170323374

विज्ञापन

Advertisement