15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विश्व पर्यटन दिवस पर रामगढ़ में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

OM Darpan

Sep 28, 2024 06:17 am 213 views
  • स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
अम्बिकापुर (पंकज शुक्ला)।  सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड स्थित रामगढ़, जो देश-विदेश में प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विख्यात है, में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत जनपद उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा के आतिथ्य में हुई, जिन्होंने अपने संबोधन में विश्व पर्यटन दिवस के महत्व और सरगुजा जिले की पर्यटन क्षेत्र में समृद्धि का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि किस तरह से रामगढ़ जैसे ऐतिहासिक स्थल को पर्यटन के दृष्टिकोण से और अधिक विकसित किया जा सकता है। स्कूली बच्चों ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके अलावा बच्चों को तारामंडल प्रदर्शनी भी दिखाई गई, जिसने उन्हें खगोलीय ज्ञान से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान रामगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में भी जानकारी दी गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग करें और इसे और बेहतर बनाने में मदद करें। कार्यक्रम के अंत में सभी सांस्कृतिक कलाकारों को सम्मानित किया गया। जनप्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया। साथ ही, स्थानीय लोगों को पर्यटन क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915133204692

विज्ञापन

Advertisement