Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुर्ग को मिली विकास की सौगात: दो फोरलेन सड़कें व सेंट्रल लाइब्रेरी के लिए 38 करोड़ स्वीकृत

  दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। विधायक गजेन्द्र यादव की पहल पर दुर्ग शहर के विकास को एक नई गति मिलने जा रही है। राज्य की विष्णुदेव साय सरकार ने शहर के लिए ₹38.95 करोड़ की विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में दो नई फोरलेन सड़कें, एक अत्याधुनिक सेंट्रल लाइब्रेरी सह रीडिंग ज़ोन … Read more

वैशाली नगर के विकास को मिली 51 करोड़ की सौगात, डिप्टी सीएम ने विधायक रिकेश को दी बधाई

  भिलाई नगर (रोहितास सिंह भुवाल)। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की झड़ी लगने वाली है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विधायक रिकेश सेन को क्षेत्र के विकास के लिए हाल ही में स्वीकृत 51 करोड़ 41 लाख रुपये की सौगात पर बधाई दी है। उन्होंने विधायक सेन को सभी कार्यों की गुणवत्तापूर्ण … Read more

भावना बोहरा ने विधानसभा में उठाया घुसपैठ व विकास का मुद्दा, सरकार ने दिया जवाब

  पंडरिया विधायक ने आंतरिक सुरक्षा पर जताई चिंता, सड़कों व योजनाओं पर पूछे सवाल रायपुर/ पंडरिया। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा ने राज्य सरकार का ध्यान आंतरिक सुरक्षा और स्थानीय विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों की ओर आकर्षित किया। सदन में उन्होंने बांग्लादेशी … Read more

दुर्ग को मिली बड़ी सौगात: सात प्रमुख सड़कों के नवीनीकरण के लिए 10.11 करोड़ रुपये स्वीकृत

  दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। शहर के विकास को पंख लगेंगे! विधायक गजेन्द्र यादव की सतत पहल के परिणामस्वरूप दुर्ग शहर की सात महत्वपूर्ण सड़कों के नवीनीकरण के लिए राज्य सरकार ने 10.11 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की है। इस स्वीकृति से धमधा अंडरब्रिज से अग्रसेन चौक तक फोरलेन सड़क बनाने का मार्ग प्रशस्त … Read more

जितेंद्र कुमार साहू ने संभाला तेलघानी विकास बोर्ड का अध्यक्ष पद, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहे उपस्थित

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। तेलघानी व्यवसाय से जुड़े परिवारों के लिए आज का दिन बेहद गौरवपूर्ण रहा। तेलघानी विकास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष जितेंद्र कुमार साहू के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओ.पी. … Read more

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन आज, CM हाउस का होगा घेराव, डिप्टी सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना

  रायपुर।  छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस आज एक बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर साधा निशाना उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा … Read more

भाजपा के प्रयासों से ओबीसी को मिल रहा अधिकतम 50% आरक्षण, कांग्रेस करती रही है विरोध: अरुण साव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान: अनारक्षित सीटों पर पिछड़ा वर्ग को मिलेगा अधिक प्रतिनिधित्व दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि भाजपा ने सुनिश्चित किया है कि अनारक्षित सीटों पर पिछड़े वर्ग को अधिक प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। उन्होंने … Read more

किसान नेता तुषार साहू ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर फोरलेन निर्माण की मांग की

  महासमुंद। भाजपा की सक्रिय सदस्य व किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन व विकास मंत्री अरुण साव से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान तुषार साहू ने तुमगांव से महासमुंद शहर और बरोडा चौक से मचेवा तक टू-लेन सड़क को फोरलेन बनाने की मांग रखी। उन्होंने इस … Read more

आगामी लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों के लिए जामुल पालिका परिषद में हुई बैठक

      दुर्ग/जामुल (रोहितास सिंह भुवाल)। जामुल पालिका परिषद में आगामी 10 दिसंबर 2024 को होने वाले 10 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत से होने वाले लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम के संबंध में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा संगठन और पार्षद दल के सदस्यों ने मिलकर … Read more

प्रत्यक्ष चुनाव कैबिनेट फैसला जनता की ताकत बढ़ाने वाला: भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू

  महासमुंद।  भाजपा किसान नेता तुषार साहू ने छत्तीसगढ़ में महापौर, पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्षों के सीधे चुनाव के लिए प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। इस निर्णय पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और कैबिनेट को धन्यवाद देते हुए तुषार साहू ने कहा कि यह कदम जनता की … Read more