Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 17 नवंबर से शुरू

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप 2024-25 के आयोजन की तैयारी के तहत दुर्ग ग्रामीण कबड्डी संघ ने ट्रायल्स की तारीखों की घोषणा कर दी है। कार्यकारी अध्यक्ष टिकेश्वरी देशमुख के नेतृत्व में संघ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अध्यक्ष केशव बंटी हरमुख के निर्देशानुसार विभिन्न निर्णय लिए गए। इन तारीखों में … Read more

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर कृषक हेमंत कुमार ने खरीदी अत्याधुनिक मिनी कंबाइन मशीन, खेती के क्षेत्र में नई क्रांति की पहल

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। देश में हर साल 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हमारे देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। मौलाना अबुल कलाम आजाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक सच्चे सेनानी होने के साथ-साथ कवि, लेखक और पत्रकार … Read more

रायपुर दक्षिण की जनता कमल खिलाने को तैयार: गजेंद्र यादव

  दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने के लिए दुर्ग के विधायक गजेंद्र यादव रायपुर पहुंचे। उन्होंने पुरानी बस्ती स्थित प्राचीन मंदिर में प्रार्थना कर भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के पक्ष में जनसंपर्क किया। गजेंद्र यादव ने कहा कि रायपुर दक्षिण की जनता … Read more

स्थानीय चुनाव: मतदाता सूची में नए नामों के आवेदन निरस्त होने पर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात

भिलाई (रोहितास सिंह भुवाल)।  आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए नगर निगम क्षेत्र के 60 वार्डों के मतदान केंद्रों में 16 से 30 अक्टूबर तक नए नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए दावा-आपत्ति शिविर का आयोजन किया गया था। इस दौरान लगभग दो हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें निर्धारित पात्रता होने … Read more

हेलंग-मारवाड़ी बाईपास निर्माण के दौरान चट्टान गिरने से जेसीबी आपरेटर की मौत, जोशीमठ में भालुओं का आतंक जारी

गोपेश्वर। हेलंग-मारवाड़ी बाईपास पर सड़क निर्माण कार्य में कटिंग के दौरान एक चट्टान टूटकर जेसीबी मशीन पर गिर गई, जिससे आपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद अन्य कर्मियों ने उसे तत्काल पत्थरों के नीचे से निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ ले गए। आपरेटर के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण … Read more

मणिपुर में पुलिस स्टेशन पर हमले के बाद सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई, 11 से अधिक हमलावर ढेर

गुवाहाटी। सोमवार को मणिपुर में सुरक्षा बलों के साथ हुई गोलीबारी में 11 से अधिक हथियारबंद हमलावर मारे गए। यह घटना तब हुई जब एक समूह ने पुलिस स्टेशन पर हमला करने का प्रयास किया। हमले के दौरान एक जवान के घायल होने की सूचना भी मिली है। मणिपुर में पिछले साल से छिटपुट हिंसा … Read more

विलुप्त सफेद पूंछ वाले गिद्ध का सफल रेस्क्यू: नंदनवन जंगल सफारी की बड़ी उपलब्धि

रायपुर।  राजधानी के नजदीक स्थित नंदनवन जंगल सफारी के वन अधिकारियों और वन्य चिकित्सकों की टीम ने विलुप्तप्राय सफेद पूंछ वाले बीमार गिद्ध को बचाने में सफलता हासिल की है। यह गिद्ध लगभग 500 किलोमीटर की लंबी उड़ान भरते हुए छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा क्षेत्र में पहुंचा था। वन्य अधिकारियों की सतर्कता और … Read more

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक ने ब्राम्हण पारा वार्ड में किया जनसंपर्क, मांगा सुनील सोनी के लिए समर्थन

जनता का मिल रहा अपार समर्थन       रायपुर/ दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा की तैयारी मिशन मोड पर चल रही है। आज रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सुनील सोनी के पक्ष में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं … Read more

सरयूपारी ब्राह्मण समाज ने आंवला नवमी और दीपावली मिलन समारोह का किया भव्य आयोजन

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। सरयूपारी ब्राह्मण समाज द्वारा लुची की पारभवन में आंवला नवमी एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन विविध रंगारंग कार्यक्रमों के साथ किया गया। समारोह का शुभारंभ संरक्षक राम विशाल शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। स्वागत भाषण समाज के अध्यक्ष कमल नारायण शर्मा ने दिया। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुमन पांडे … Read more

देवउठनी जेठवणी पर बगडूमार के कृषक ने खरीदी आधुनिक कंबाइन मशीन

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। देवउठनी जेठवणी के शुभ अवसर पर बगडूमार, बेमेतरा के कृषक रूपेंद्र पटेल ने खेती के लिए अत्याधुनिक सेल्फ प्रोपोल्ड बहू फसली कंबाइन मशीन के एस 9300 की खरीदारी कर अपने लघु भ्राता भूपेंद्र पटेल को भेंट दी। इस विशेष अवसर पर पूरे ग्राम में गर्व और उल्लास का माहौल बन गया। … Read more