Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह का किया गया आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)

घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय, दुर्ग में शिक्षक दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एल.बी. वर्मा, अधिवक्ता और समाजसेवी, दयानंद शिक्षा समिति की उपाध्यक्ष आभारानी गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष दिग्विजय सिंह गुप्ता, विधिक सलाहकार डॉ. नागेन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, सहसचिव संजय ताम्रकार, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मृदुला वर्मा, उपप्राचार्य डॉ. नीतू सिंह, धर्मपाल सिंह आर्य पब्लिक स्कूल की प्राचार्य आलिया खान, संकाय के विभागाध्यक्ष, सहायक प्राध्यापक और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा से किया गया। शिक्षक दिवस के इस खास मौके पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आमंत्रित मीडिया प्रभारियों को भी सम्मानित किया गया और गुरू के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

विशिष्ट अतिथि एल.बी. वर्मा ने महाविद्यालय को एक महत्वपूर्ण उपहार देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में छात्राओं और शिक्षकों के शैक्षणिक भ्रमण के लिए बस सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, माननीय धीरज बाकलीवाल ने महाविद्यालय परिसर में 10 हेलोजन लाइट प्रदान करने की घोषणा की।

कार्यक्रम के अंत में, महाविद्यालय के कार्यकारी अध्यक्ष दिग्विजय सिंह गुप्ता का जन्मदिवस भी मनाया गया और तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया गया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment