लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

तहसील साहू संघ बीरगांव ने 100 होनहार विद्यार्थियों का किया सम्मान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

 

प्रशस्ति पत्र और पौधा देकर हरेली पर्व पर विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

उरला बिरगांव /सत्यानंद सोई।

रविवार को तहसील साहू संघ बीरगांव ने छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम त्यौहार हरेली के पावन अवसर पर मां कर्मा चौक उरला में 100 होनहार विद्यार्थियों का सम्मान किया। इस समारोह में बीरगांव, उरला, अछोली, सरोरा, राजेंद्र नगर उरला, बंजारी नगर रावाभाठा, मजदूर नगर सरोरा के साहू समाज के उन बच्चों को सम्मानित किया गया जिन्होंने वर्ष 2024 में कक्षा दसवीं और बारहवीं में 65% से अधिक अंक प्राप्त किए।

सम्मानित विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और ‘मां के नाम’ के तहत पौधा प्रदान किया गया। इस समारोह का उद्देश्य बच्चों को प्रोत्साहित करना था ताकि वे आगे भी अच्छे परिणाम ला सकें।

विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन, निरंतर पढ़ाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग से ही सफलता संभव हो सकी है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मीडिया प्रभारी श्री कमलेश साहू जी (शिक्षक) ने साहू समाज की अधिष्ठात्री देवी माता कर्मा की सामूहिक आरती और छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत “अरपा पैरी के धार” से किया। तहसील साहू संघ बीरगांव के अध्यक्ष श्री लालकुमार साहू जी ने अपने उद्बोधन में बताया कि वे भी अपने विद्यार्थी काल में राष्ट्रपति के हाथों से सम्मानित हो चुके हैं।

उपाध्यक्ष श्री जीवनलाल साहू ने कहा कि माता-पिता और शिक्षकों का आदर करना आदर्श विद्यार्थी का मुख्य लक्षण है। कार्य.अध्यक्ष और वार्ड क्र. 5 उरला के पार्षद श्री बेदराम साहू जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए माता-पिता के आदर और शिक्षकों के मार्गदर्शन में रहकर पढ़ाई करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर श्री संतूराम साहू (कोषाध्यक्ष), श्रीमती राधिका साहू (उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ), राजकुमार साहू (अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ), श्री रजत साहू (अध्यक्ष व्यापारी प्रकोष्ठ), और कई अन्य महत्वपूर्ण सदस्य और नगरवासी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध व्यंजन चीला रोटी, खिचड़ी और टमाटर प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment