Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भाई की हत्या के केस में गवाही देने पर भाभी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

 

बस्तर पुलिस ने आरोपी को दो घंटे के अंदर किया गिरफ्तार, आरोपी नौ साल की सजा काट चुका है

जगदलपुर (कौशल संदुजा)

बस्तर पुलिस ने सरदार बल्लभ भाई पटेल वार्ड के रहने वाले राज नाग (45) को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपने भाई की हत्या के केस में गवाही देने पर अपनी भाभी पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को दो घंटे के अंदर पकड़ लिया।

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

2014 में राज नाग ने अपने भाई राजू नाग की हत्या की थी, जिसमें उसकी भाभी कमलावती ने गवाही दी थी। इस गवाही के आधार पर राज नाग को 10 साल की सजा हुई थी और वह 2023 में रिहा हुआ था। 6 अगस्त 2024 की रात करीब 9 बजे राज नाग ने कमलावती पर चाकू से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बोधघाट थाने में रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी को गंगामुंडा तालाब के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर चाकू बरामद कराया।

इस कार्रवाई में  महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:

  • निरीक्षक: लीलाधर राठौर
  • उनि.: अरुण मरकाम
  • स. उ. नि.: कांतो पानी
  • प्र. आर.: प्रकाश मनहर
  • आरक्षक: भैरव सिन्हा, होरी लाल आर्मो, प्रकाश नायक

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment