Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

धर्मनगरी गुढ़ियारी शर्मसार: कचरे के ढेर में बोरे में बंद मिला गोवंश का शव, हिंदू संगठनों ने किया अंतिम संस्कार

कचरे के ढेर में बोरे में बंद मिला गोवंश का शव, हिंदू संगठनों ने किया अंतिम संस्कार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

 

  • परशुराम भवन के सामने खाली मैदान की घटना

  • श्वानों ने शव को किया क्षत-विक्षत

  • जेसीबी बुलाकर दी गई समाधि

अंबर गुप्ता
लवकुश गुप्ता

 

रायपुर.

राजधानी के गुढ़ियारी क्षेत्र, जिसे धर्मनगरी के नाम से भी जाना जाता है, में शुक्रवार को मानवता और धर्म को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। यहां परशुराम भवन के सामने स्थित खाली मैदान में कचरे के ढेर में बोरे में बंद एक गोवंश का शव बरामद हुआ। शव की स्थिति अत्यंत दयनीय थी, जिसे देख स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त हो गया।

कचरे के ढेर में बोरे में बंद मिला गोवंश का शव, हिंदू संगठनों ने किया अंतिम संस्कार कचरे के ढेर में बोरे में बंद मिला गोवंश का शव, हिंदू संगठनों ने किया अंतिम संस्कार

मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ खुलासा

घटना की जानकारी तब हुई जब अंबर गुप्ता नामक स्थानीय निवासी प्रातःकालीन भ्रमण (मॉर्निंग वॉक) के लिए मैदान की ओर गए थे। उन्होंने देखा कि कचरे के ढेर में एक बोरा पड़ा है, जिसमें से गोवंश का शव बाहर नजर आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आवारा श्वानों ने शव को नोचकर क्षत-विक्षत कर दिया था। यह दृश्य अत्यंत हृदय विदारक था।

हिंदू महासभा और बजरंग दल ने किया अंतिम संस्कार

सूचना मिलते ही हिंदू महासभा और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने तत्काल शव को श्वानों से सुरक्षित किया और सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार की व्यवस्था की। गोवंश के शव को दफनाने के लिए जेसीबी मशीन मंगवाई गई और विधि-विधान के साथ गड्ढा खोदकर उसे समाधि दी गई।

‘जागरूकता की कमी और धर्म की हानि’

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए लवकुश गुप्ता ने इसे धर्म की हानि बताया। उन्होंने कहा कि मृत गोवंश को इस तरह कचरे में फेंकना समाज की संवेदनहीनता को दर्शाता है।

गुप्ता ने क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि एक ओर राजधानी में साधु-संतों द्वारा ‘गौ न्याय महोत्सव’ और ‘गौ कथा’ का आयोजन किया जा रहा है, वहीं गौ सेवकों द्वारा ‘गौ रक्षा संकल्प यात्रा’ निकाली जा रही है। इन तमाम प्रयासों के बावजूद, धर्मनगरी कहे जाने वाले इलाके में ऐसी घटना होना यह साबित करता है कि लोगों में अभी भी धर्म और जीव दया के प्रति जागरूकता की भारी कमी है।

news paper editing
previous arrow
next arrow