Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म का प्रस्ताव, निर्देशक सनोज मिश्रा पर लगे गंभीर आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा, जिनकी तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया था, को अब फिल्म का प्रस्ताव मिल चुका है। उन्हें निर्देशक सनोज मिश्रा की फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में अभिनय का मौका मिला है। सनोज ने खुद मोनालिसा के घर जाकर उन्हें फिल्म का ऑफर दिया। हालांकि, इस फिल्म के प्रस्ताव के बीच सनोज मिश्रा पर प्रोड्यूसर जितेंद्र नारायण सिंह उर्फ वसीम रिजवी ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

सनोज मिश्रा का आरोपों पर प्रतिक्रिया

सनोज मिश्रा ने इन आरोपों का जवाब इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिए दिया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “विधर्मी बर्बाद करना चाहते हैं मोनालिसा की जिंदगी। देश के लोगों से अपील है कि ऐसे लोगों को सबक सिखाएं, ये लोग नहीं चाहते कि एक गरीब भी आसमान की बुलंदी छुए।”

वीडियो में सनोज मिश्रा ने कहा,
“नमस्कार साथियों, मैं सनोज मिश्रा, पूरे देश के सामने अपील कर रहा हूं। कृपया अफवाहों पर ध्यान मत दें। आपको याद होगा कि महाकुंभ में एक लड़की मोनालिसा वायरल हुई थी। उसे अपने घर भागकर आना पड़ा और उसे काफी आर्थिक नुकसान हुआ। तमाम यातनाएं उसे झेलनी पड़ीं। लेकिन इस बीच कोई भी व्यक्ति या संस्था उसकी मदद के लिए नहीं आया। मुझे लगा कि मुझे उसकी मदद करनी चाहिए और मैंने उसे सिनेमा ऑफर किया। उसके घर गया, उससे मिला और जो भी बन सकता था, उसे सारी सहूलियतें दीं। आज वह प्रशिक्षण ले रही है।”

‘पूरा सनातन मेरे साथ है’

सनोज ने इस दौरान कहा, “कुछ लोग मुझ पर आरोप लगा रहे हैं, जो मेरे खिलाफ पहले भी गलत कर चुके हैं। इन लोगों ने मेरी जान लेने की भी कोशिश की। जब लोग मोनालिसा की मदद के लिए मुझे दुआएं दे रहे हैं और मेरी तारीफ कर रहे हैं, तो एक इंसान मेरे खिलाफ कुछ भी बोल रहा है। यह व्यक्ति अपनी गंदी बयानबाजी के लिए पूरे देश में बदनाम है। मैं उस पर क्या कहूं?”

उन्होंने आगे कहा, “पूरा सनातन मेरे साथ है। मोनालिसा के पास घर नहीं है, वह टेंट में रहती है। वह मीडिया में आने के लिए कुछ बोलना चाहती है। मैं उसके साथ अच्छे मकसद के लिए काम कर रहा हूं।”

मोनालिसा की मदद की कहानी

सनोज मिश्रा ने कहा, “वायरल गर्ल मोनालिसा अभी साढ़े 15 साल की है। मैं उसका सहयोग कर रहा हूं और वह मेरे साथ बड़े-बड़े इवेंट्स में भाग ले रही है। अगर मैंने गलत किया होता तो उसका परिवार मेरे साथ नहीं होता।”

वसीम रिजवी के आरोप

वहीं, प्रोड्यूसर जितेंद्र नारायण सिंह उर्फ वसीम रिजवी ने सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि सनोज मिश्रा की कोई फिल्म नहीं आई है और वह मोनालिसा को बर्बाद करने का इरादा रखते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सनोज मिश्रा मोनालिसा और उसके परिवार का धोखा दे रहे हैं और एक साधारण आदिवासी परिवार का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं।

news paper editing
previous arrow
next arrow