Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ के किसानों की चमकेगी किस्मत: खेतों तक पानी पहुंचाने 2024 करोड़ से बिछेगा नहरों का जाल, 32 हजार हेक्टेयर में होगी सिंचाई

Chhattisgarh Sinchai Pariyojana

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर (ओमदर्पण न्यूज़)।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास और किसानों की खुशहाली के लिए अहम कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश में कृषि को लाभप्रद बनाने और किसानों को पानी की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए सिंचाई परियोजनाओं को नई गति दी जा रही है। इसके तहत राज्य में 32 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचित करने का बड़ा लक्ष्य रखा गया है।

2,024 करोड़ से बनेंगे नए बैराज और नहरें

राज्य सरकार प्रदेश में सिंचाई क्षमता बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्ययोजना तैयार कर काम कर रही है। खेतों तक सुगमता से पानी पहुंचाने के लिए 2,024 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से नए बैराज और नहरों का निर्माण कराया जा रहा है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से किसानों को मौसम और बारिश पर निर्भरता कम करनी पड़ेगी, जिससे न केवल फसल उत्पादन में वृद्धि होगी, बल्कि किसानों की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी।

बस्तर संभाग पर भी विशेष फोकस

इन विकास कार्यों के तहत प्रदेश के हर हिस्से तक सिंचाई का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार का विशेष फोकस वनांचल क्षेत्रों पर भी है, जिसके चलते बस्तर संभाग में कई नई सिंचाई परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं।

सरकार का स्पष्ट मानना है कि जब प्रदेश में किसानों की खुशहाली होगी और गांवों का विकास होगा, तभी प्रदेश प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा। सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को इसी ‘सुशासन’ के विजन से जोड़कर देखा जा रहा है।


omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow