Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भाजपा में सक्रिय सदस्यता के लिए दुर्ग के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow
  • पुराने और नए जोशीले कार्यकर्ताओं के जुड़ने से दुर्ग में भाजपा का आधार मजबूत: जितेन्द्र वर्मा
  • सक्रिय सदस्यता न होने पर नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में नहीं मिलेगा पार्टी का समर्थन: राजेन्द्र पाध्ये

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

दुर्ग जिले में 17 अक्टूबर से भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू हुआ है। इसके बाद से जिले के सभी 13 मंडलों में भाजपा अध्यक्षों और सदस्यता सहयोगियों के माध्यम से सक्रिय सदस्य बनाने का काम जोर-शोर से चल रहा है।

दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में गंजपारा सदर और चंडी शीतला मंडल के सक्रिय सदस्यता शिविर में कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुँच रहे हैं और मंडल अध्यक्ष मदन वाढई और विजय ताम्रकार के समक्ष 100 प्राथमिक सदस्यों की सूची देकर सक्रिय सदस्यता का आवेदन भर रहे हैं। साथ ही 500 रुपये का शुल्क भी जमा कर रहे हैं। रविवार और सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के निर्देशन में जिला पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र कौशिक, दिलीप साहू, और आशीष निमजे की मदद से विशेष शिविर लगाकर सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया गया। दोनों मंडलों में दो दिनों में कुल 62 कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सदस्यता का आवेदन भरा। सक्रिय सदस्यता के ऑनलाइन भुगतान के लिए आईटी सेल के कार्यकर्ता भी सक्रिय रहे। आवेदन में कार्यकर्ता अपने राजनीतिक जीवन की सभी उपलब्धियों का विवरण भी दे रहे हैं।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि दुर्ग जिले में प्राथमिक सदस्यता का पुराना रिकॉर्ड 1 लाख 32 हजार 300 को तोड़ते हुए पार्टी ने 1 लाख 80 हजार का आंकड़ा पार कर लिया है। प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता अभियान में अभी 9 दिन का समय बाकी है। दुर्ग जिला भाजपा के इतिहास में पहली बार सक्रिय सदस्य बनने के लिए कार्यकर्ताओं में इतनी उत्सुकता देखी जा रही है। पुराने सक्रिय सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में नए कार्यकर्ता भी इस बार सक्रिय सदस्यता का आवेदन जमा कर रहे हैं, जिससे संगठन का आधार और भी मजबूत हो रहा है।

सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने कहा कि आने वाले नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी के बैनर से चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं के लिए सक्रिय सदस्यता अनिवार्य कर दी गई है। जो भी व्यक्ति सक्रिय सदस्य नहीं होगा, उसके नाम पर विचार नहीं किया जाएगा। सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 प्राथमिक सदस्यों को जोड़ना और 500 रुपये शुल्क जमा करना अनिवार्य है। पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में रुचि लेने वाला कार्यकर्ता ही आगे चलकर पार्टी में उचित स्थान प्राप्त करेगा।

गंजपारा सदर और चंडी शीतला मंडल के संयुक्त सक्रिय सदस्यता शिविर में रजनीश श्रीवास्तव, संदीप जैन, अशोक कंडरा, शिवेंद्र परिहार, नवीन पवार, कुंदन साहू, उमेश गिरी गोस्वामी, उदय शंकर त्रिपाठी, धर्मेंद्र यादव, और ईश्वर देवांगन विशेष रूप से सक्रिय रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment