Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बालोद में दो हादसों में तीन लोगों की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बालोद।


बालोद जिले के नेशनल हाईवे 30 पर सोमवार को दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। पहली दुर्घटना मरकाटोला घाट के पास हुई, जिसमें दो लोगों की जान गई। वहीं, दूसरी दुर्घटना बालोद गहन के पास हुई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों हादसों को लेकर केस दर्ज कर लिया है और मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

पहला हादसा: मरकाटोला घाट के पास बोलेरो और बाइक की टक्कर
पहली दुर्घटना मरकाटोला घाट के पास हुई, जहां दो युवक बाइक से बालोद से वीर मेला देखने लौट रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक की टक्कर एक बोलेरो से हो गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कांकेर जिले के निवासी देवराज कोड़ोपी और टिकेश्वर मंडावी के रूप में हुई है। बोलेरो में सवार अन्य लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दूसरी दुर्घटना: पुरुर क्षेत्र में पिकअप और बाइक की टक्कर
बालोद में दूसरी दुर्घटना पुरुर क्षेत्र के साहू ढाबा के पास हुई। यहां एक पिकअप और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। इसके बाद पिकअप ऑटो से टकरा गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई। साथ ही, सात लोग घायल हो गए। सभी लोग राजा राव पठार मेला देखकर लौट रहे थे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment