

गांव में पौधारोपण का तीसरा सप्ताह; छत्तीसगढ़ सरकार के अभियान के तहत जागरूकता
बिरगांव (सत्यानंद सोई)।
श्री राम गौ सेवा संगठन ने अपने वृक्षारोपण अभियान के तीसरे सप्ताह में आज ग्राम पंचायत कुथरेल गौठान में 7 पीपल और बरगद के पौधे लगाए। इस अभियान का उद्देश्य छत्तीसगढ़ सरकार के ‘एक पेड़ अपने माँ के नाम’ कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण और जन जागरूकता को बढ़ावा देना है।
गौ सेवक भाइयों ने लगातार तीन सप्ताह से गांव में पौधारोपण कार्य किया है। इस पहल में गौ सेवक मोहन सेन, हिमांशु वर्मा, ओम निषाद, धनेंद्र पाल, सुहाग लहरी, लेखराम पटेल, हिमांशु साहू, जीवराखन यादव, योगेश, और राम यादव ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस कार्यक्रम के माध्यम से संगठन ने न केवल पर्यावरण को संवारने का संदेश दिया, बल्कि ग्रामीणों को वृक्षारोपण के महत्व के प्रति भी जागरूक किया। संगठन की यह पहल पर्यावरण सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है और क्षेत्रीय स्तर पर सकारात्मक प्रभाव डाल रही है।









