Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौके पर ही मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

 

  • सिलतरा में दर्दनाक सड़क हादसा; ट्रक चालक गिरफ्तार

सत्यानंद सोई, रायपुर / सिलतरा: रायपुर जिले के सिलतरा क्षेत्र में आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचल दिया। इस दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी।

हादसे का विवरण: मृतक की पहचान धनसाय बंजारे (रावभाटा) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक विवाहित था और उसकी तीन बेटियां हैं। हादसे के बाद सिलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस कार्रवाई: सिलतरा चौकी क्षेत्र में हुए इस हादसे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना की सभी परिस्थितियों की गहराई से जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment