Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर में जमीन विवाद पर भिड़े दो नेता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

 

  • सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भाजपा नेता समेत अन्य पर मारपीट का मामला दर्ज

रायपुर। 

छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में दो राजनीतिक नेताओं के बीच जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक प्रमुख चौक की है, जहां भाजपा नेता सचिन मेघानी और राहुल चंदनानी के बीच जमकर हाथापाई हुई। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत जमीन के मुद्दे पर बहस से हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस अप्रत्याशित घटना ने चौक पर मौजूद लोगों की भीड़ को आकर्षित किया और माहौल गर्मा गया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और राहुल चंदनानी की शिकायत पर भाजपा नेता सचिन मेघानी सहित करण बजाज, दिव्यांश, और कमल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वीडियो के वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है, जिससे स्थानीय राजनीति में हलचल मच गई है।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment