Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

महाकाल मंदिर में अमेरिकी डॉलर की माला भेंट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

उज्जैन।

महाकाल मंदिर में एक अद्भुत घटना सामने आई है। बाबा महाकाल को एक अज्ञात भक्त ने अमेरिकी डॉलर से बनी माला अर्पित की, जिसे देखकर मंदिर के पुजारी, भक्त और समिति के सदस्य हैरान रह गए। इस माला में 200 से अधिक अमेरिकी डॉलर के नोट थे। मंदिर प्रशासन ने इस दान को गुप्त दान की श्रेणी में रखा है, जिससे दानदाता का नाम उजागर नहीं किया गया है।

महाकाल मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि यह माला किसने दी, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है। माला भस्म आरती के दौरान बाबा को अर्पित की गई और बाद में इसे दान पेटी में रख दिया गया।

पुजारी आशीष दुबे ने बताया, “एक भक्त द्वारा गुप्त रूप से बाबा को अमेरिकी डॉलर की माला अर्पित की गई। माला के नोट गिनने पर इसमें 200 से अधिक डॉलर पाए गए। इसे बाबा को समर्पित कर दान पेटी में जमा कर दिया गया।”

इसके साथ ही, एक अन्य भक्त ने 51,000 रुपये की राशि गुप्त दान के रूप में दी।

महाकाल के लिए एक लाख रुपये के दो दुर्लभ आम

इससे पहले, इसी साल जून में जबलपुर के संकल्प परिहार नामक भक्त ने बाबा महाकाल को एक लाख रुपये कीमत के दो दुर्लभ आम अर्पित किए थे। इन आमों में एक आर2-ई2 किस्म का था, जिसकी कीमत 18,000 रुपये थी, और दूसरा मियाजाकी किस्म का, जिसकी कीमत 90,000 रुपये थी। यह किस्में भारत में नहीं पाई जातीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया और जापान में उगाई जाती हैं।

महाकाल मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए बाबा के दर्शन करते हैं। कई भक्त अपनी मनोकामनाएं पूरी होने के बाद महाकालेश्वर मंदिर में सोने-चांदी के आभूषण, नगद राशि और अन्य बहुमूल्य चीजें अर्पित करते हैं। इनमें से कई भक्त गुप्त दान करते हैं और अपना नाम गोपनीय रखना पसंद करते हैं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment