15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस पर मायावती का तीखा हमला: "आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रही है"

OM Darpan

Sep 10, 2024 07:20 pm 194 views
युपी। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे को लेकर तीखा हमला किया है। मायावती ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट करते हुए कांग्रेस और इसके नेता राहुल गांधी पर आरक्षण खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वर्षों से आरक्षण को खत्म करने के षड्यंत्र में लगी हुई है और अब इसकी आड़ में सत्ता में आने का सपना देख रही है। मायावती ने अपने पोस्ट में कहा, "कांग्रेस पार्टी ने केंद्र में लंबे समय तक सत्ता में रहते हुए कभी ओबीसी आरक्षण को लागू नहीं किया। अब जातीय जनगणना का मुद्दा उठाकर यह पार्टी लोगों को गुमराह कर रही है, लेकिन इसके नाटक से सावधान रहें। कांग्रेस कभी भी जातीय जनगणना नहीं कराएगी।" उन्होंने आगे कहा, "राहुल गांधी ने विदेश में बयान दिया है कि जब भारत बेहतर स्थिति में होगा, तब कांग्रेस एससी, एसटी, और ओबीसी का आरक्षण खत्म कर देगी। यह बयान स्पष्ट रूप से दिखाता है कि कांग्रेस वर्षों से इन वर्गों के आरक्षण को खत्म करने की कोशिशों में लगी है। लोगों को कांग्रेस के इस नाटक से सावधान रहना चाहिए, क्योंकि सत्ता में आते ही यह पार्टी आरक्षण खत्म करने की कोशिश जरूर करेगी।" बसपा प्रमुख ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि इस पार्टी की सोच हमेशा से आरक्षण-विरोधी रही है। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब आरक्षण के कोटे को पूरा नहीं किया गया, जिसके चलते डॉ. भीमराव अम्बेडकर को कानून मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। उन्होंने कहा कि जब तक जातिवाद पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता, तब तक आरक्षण की संवैधानिक व्यवस्था को बनाए रखना जरूरी है। राहुल गांधी ने हाल ही में अमेरिका के दौरे पर एक सवाल के जवाब में आरक्षण खत्म करने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तब आरक्षण खत्म करने पर विचार करेगी जब सही समय होगा, हालांकि अभी वह सही समय नहीं है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915220407787

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 5 / 7