आत्महत्या मामले में लापरवाही, प्रधानाचार्य और स्टाफ निलंबित
OM Darpan
Jan 28, 2025 08:12 am
279 views
28 Jan 2025
- असीम अरुण ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश
मंत्री असीम अरुण का बयान मंत्री असीम अरुण ने घटना को अत्यंत दुःखद बताया और कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “यह घटना बहुत ही दुखद है, और इस तरह की लापरवाही को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”निदेशक कुमार प्रशांत का बयान निदेशक समाज कल्याण कुमार प्रशांत ने बताया कि रोहन इस विद्यालय में कक्षा 1 से लेकर 10वीं तक एक होनहार छात्र था। 11वीं कक्षा में उसे पढ़ाई में दिक्कतें आने लगी थीं, और हाल ही में उसने प्रीबोर्ड परीक्षा में भी असफलता हासिल की थी। इसके अलावा, छह महीने पहले ही उसकी मां का निधन हो चुका था, जो मानसिक तनाव का एक और कारण बन सकता है।
स्कूल प्रशासन की लापरवाही जांच में यह भी सामने आया कि शनिवार और रविवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य और छात्रावास के कर्मचारी बिना सूचना के विद्यालय छोड़कर अपने घर चले गए थे। इस लापरवाही के कारण छात्रावास स्टाफ और प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की गई है।समाज कल्याण विभाग की ओर से जांच जारी उपनिदेशक समाज कल्याण झांसी मंडल को विस्तृत जांच का आदेश दिया गया है, और वह जल्द ही अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। मामले की गहराई से जांच करने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन