Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रिसाली वार्ड 25 पार्षद मनीष यादव के नेतृत्व में वार्डवासियों ने किया दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

रिसाली (रोहितास सिंह भुवाल)।

रिसाली नगर पालिका निगम के वार्ड 25 के पार्षद मनीष यादव के नेतृत्व में वार्डवासियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का स्वागत किया। यह मुलाकात विधायक निवास पर की गई, जहां विधायक चंद्राकर को राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद अभिनंदन किया गया।

पार्षद मनीष यादव और उनके साथ आए लोगों ने विधायक ललित चंद्राकर को शुभकामनाएं दीं और उनके संगठन में अनुभव का लाभ छत्तीसगढ़ के निर्माण में देखने की उम्मीद जताई। सभी ने इस मौके पर उनके साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में और भी मजबूती से आगे बढ़ने की बात कही।

वार्डवासियों ने विधायक से अपनी विभिन्न समस्याओं के बारे में चर्चा की, जिनमें से कई गंभीर मुद्दों पर ध्यान दिलाया गया। विधायक ललित चंद्राकर ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

 

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment