🔸 वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन से हिंदुओं के खिलाफ नाराजगी क्यों?
कवर्धा।
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हुई हिंसा पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि वक्फ कानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शन को आखिरकार हिंदुओं के खिलाफ क्यों मोड़ दिया जा रहा है?
“अपने ही देश में शरणार्थी बनने को मजबूर”
विजय शर्मा ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार के कार्यकाल में हिंदुओं और अन्य धर्म विशेष के लोगों को प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है और उन्हें विस्थापित होकर कैंपों में रहना पड़ रहा है। उन्होंने इस स्थिति को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि अपने ही देश और प्रदेश में नागरिकों को शरणार्थी बनने को मजबूर होना बेहद चिंताजनक है।
“बंगाल सरकार पूरी तरह विफल”
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पश्चिम बंगाल सरकार को पूरी तरह विफल बताते हुए मांग की है कि बंगाल के वे सभी सीमावर्ती जिले जो बांग्लादेश से सटे हैं, उनका नियंत्रण राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार को सौंपा जाना चाहिए।
“राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है”
विजय शर्मा ने कहा कि यह केवल राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय नहीं है, बल्कि यह देश के नागरिकों के जीवन, अधिकार और सम्मान से भी जुड़ा हुआ मुद्दा है। उन्होंने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रण में लेने की अपील की।






