Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

युवा नेतृत्व की ओर झुकी जनता, मीत को बताया सबसे उपयुक्त पार्षद उम्मीदवार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर।

राजधानी रायपुर में नगरी निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच रामकृष्ण परमहंस वार्ड नंबर 20 से पार्षद पद के लिए युवा चेहरा मनोज गोपाल (मीत) जनता की पहली पसंद बनकर उभर रहे हैं। सर्वे के मुताबिक, मीत को इस वार्ड में सबसे लोकप्रिय उम्मीदवार माना जा रहा है।

वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में हुए जनमत सर्वेक्षण के अनुसार, मनोज गोपाल (मीत) की मजबूत पकड़ और उनकी सक्रिय भागीदारी उन्हें पार्षद पद के लिए प्रबल दावेदार बनाती है। मीत कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और क्षेत्र में महिलाओं व युवाओं के बीच खासा प्रभाव रखते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मीत हर वर्ग के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हैं। उनकी सेवाभावना और सामाजिक सरोकार के चलते वह जनता के सुख-दुख में हमेशा शामिल रहते हैं। यही वजह है कि वार्ड के नागरिक उन्हें युवा पार्षद के रूप में देखना चाहते हैं।

जनता का विश्वास और सर्वे में सबसे आगे मीत

रामकृष्ण परमहंस वार्ड में किए गए सर्वेक्षण में मीत को एक सशक्त युवा नेता के रूप में देखा गया है। बुजुर्ग हों या युवा, महिलाएं हों या व्यापारी वर्ग, सभी ने मीत की प्रशंसा की है। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि मीत उनके मुद्दों को सही तरीके से उठाते हैं और जरूरत के समय उनके साथ खड़े रहते हैं।

वार्ड के निवासी बताते हैं कि मीत युवाओं के बीच बेहद चर्चित चेहरा हैं। उनकी टीम में युवाओं के छोटे-छोटे समूह सक्रिय रूप से जुड़कर हर सामाजिक कार्य में भाग लेते हैं।

सामाजिक व धार्मिक कार्यों रहते है सक्रिय

मीत सिर्फ राजनीतिक क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी सक्रिय हैं। मगधा यादव समाज के कार्यक्रमों में उनकी नियमित भागीदारी रहती है। इसके अलावा वह वार्ड में सामाजिक कार्यों के जरिए भी जनता से जुड़े हुए हैं। उनकी निस्वार्थ सेवा भावना और जनसेवा का दृष्टिकोण उन्हें अन्य दावेदारों से अलग करता है।

रामकृष्ण परमहंस वार्ड के लोगों का मानना है कि मीत न केवल उनके मुद्दों को समझते हैं, बल्कि हर स्थिति में उनका साथ भी देते हैं। यही कारण है कि जनता ने उन्हें पार्षद पद के लिए पहली पसंद के रूप में चुना है।

 

 

[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/03-jan-2025-se-09-jan-2025-varsh-20-omdarpna-10-.pdf”]

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow