Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पंडरिया के युवा शशांक शर्मा बने जिला आबकारी अधिकारी, विधायक भावना बोहरा ने दी शुभकामनाएं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पंडरिया (संवाददाता।

पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नवागांव (खगेश) के होनहार युवा शशांक शर्मा को विधायक भावना बोहरा ने उनके निवास पर जाकर सम्मानित किया। विधायक ने शशांक शर्मा और उनके पूरे परिवार को राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।

शशांक शर्मा ने राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर जिला आबकारी अधिकारी के पद पर पदस्थ होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि को विधायक ने क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणा बताया। विधायक भावना बोहरा ने इस मौके पर कहा, “मैं ईश्वर से आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं। आपकी यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।”

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment