युवती ने दर्ज कराई छेड़खानी की रिपोर्ट
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर
रायगढ़ ।
एक युवती ने अपनी सहेली के भाई ऊपर छेड़खानी की रिर्पोट दर्ज कराई है। बता दे कि यह मामला रायगढ़ के जूटमिल थाना का है. जिला सारंगढ़- बिलाईगढ़ की रहने वाली युवती द्वारा गांधीनगर जूटमिल में रहने वाले अरविंद मनहर पर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया। युवती बताई कि वह और उसकी सहेलियां किराये मकान लेकर रायगढ़ में रहती हैं और काम करती है । करीब एक सप्ताह पहले सभी सहेलियों एक लडकी के घर में रह रही थी ।

21 जून की रात मकान में सभी सो रहे थे, रात में उसकी सहेली के भाई अरविंद मनहर आया और गलत नीयत से छूने लगा तब युवती जाग गई । अरविंद की हरकतों से डर कर इस घटना की जानकारी सभी सहेलियों को दी।
युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
युवती के लिखित आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा आरोपी पर अपराध क्रमांक 287/2024 धारा 354 आईपीसी पंजीबद्ध कर आरोपी अरविंद मनहर पिता वेद राम मनोहर उम्र 27 साल निवासी गांधीनगर काशीराम चौक जूटमिल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया गया।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर महिला संबंधी अपराधों में पुलिस संवेदनशीलता बरतते हुए त्वरित कार्रवाई की जा रही है ।









