Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कबीर नगर में धारदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
news paper editing
previous arrow
next arrow

कबीर नगर पुलिस ने वाल्मीकि नगर में की घेराबंदी, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

रायपुर। कबीर नगर इलाके में पुलिस ने एक युवक को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, कबीर नगर थाना क्षेत्र के वाल्मीकि नगर स्थित शीतला मंदिर रोड के पास पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। जब पुलिस ने आरोपी से नाम-पता पूछा, तो उसने अपना नाम करण ठाकुर (24 वर्ष), पिता स्व. महेश ठाकुर, निवासी सुलभ शमशान घाट के पास, बाल्मीकि नगर, कबीर नगर, रायपुर बताया।

न्यूज पेपर निर्माण सेवा
previous arrow
next arrow

पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ कबीर नगर थाना में अपराध क्रमांक 170/2024 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment