Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गोंडा में तालाब में डूबने से 2 मासूमों की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • घाघरा नदी के उफान और लबालब भरे तालाब के कारण हुई दर्दनाक घटना
  • परिजनों और स्थानीय लोगों में मचा कोहराम

गोंडा।
गोंडा जिले के थाना वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम करदा सागर में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। घाघरा नदी खतरे के निशान से महज 8 सेंटीमीटर ऊपर है और गोंडा की अन्य सहायक नदियां भी उफान पर हैं, जिसके चलते तालाब भी लबालब भरे हुए हैं। इन ही हालातों के बीच, ग्राम करदा के तीन बच्चे सुगागाढ़ा तालाब में नहाने के लिए गए थे।

सकवार लगभग 9:30 बजे, तालाब में नहाते समय तीन बच्चों में से दो बच्चे डूब गए, जिनकी पहचान शुभम पुत्र विजय कुमार चौहान (12 वर्ष) और राज पुत्र जिलई चौहान (10 वर्ष) के रूप में हुई है। तीसरे बच्चे आकाश पुत्र उदयराज चौहान (10 वर्ष) को स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर दोनों डूबे हुए बच्चों के शवों को बाहर निकाला। शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। आकाश को भी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ।

घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत ने बताया कि मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है और सभी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment