- राजपूत क्षत्रिय महासभा का 61वां महाधिवेशन भिलाई में होगी आयोजित
- केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में महाधिवेशन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर हुए निर्णय
डोंगरगांव (रोहितास सिंह भुवाल) ।
राजपूत क्षत्रिय महासभा, छत्तीसगढ़ (रहटादह पंजीयन क्रमांक 1282) की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक आम्बेडकर भवन, डोंगरगांव में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष बजरंग सिंह बैस ने की। बैठक की शुरुआत भगवान श्रीराम और महाराणा प्रताप के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। “महाराणा प्रताप अमर रहें” और “जय श्री राम” के नारों के बीच महासभा के पदाधिकारी मंच पर विराजमान हुए।
बैठक में प्रमुख रूप से आगामी 61वें महाधिवेशन की मेजबानी पर चर्चा हुई, जिसमें सर्वसम्मति से भिलाई को आयोजन स्थल के रूप में चुना गया। महासभा के कोषाध्यक्ष नीरज सिंह ने वार्षिक सदस्यता 2024 के बारे में जानकारी दी और सदस्यता पुस्तिका का वितरण किया।
महिला अध्यक्ष वंदना राजपूत ने अपने विचार रखते हुए समाज में महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया और कहा कि महिलाओं को समाज सुधार के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने समाज में हो रहे विवाह विच्छेद के मामलों में महिला मंडल की सक्रिय भूमिका पर भी चर्चा की।
बैठक का संचालन महासभा के महासचिव विष्णु सिंह बघेल ने किया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश सिंह, सहसचिव कमलेश सिंह, उपसचिव प्रवेश ठाकुर, प्रचार सचिव घनश्याम सिंह चौहान, महिला सचिव छाया ठाकुर, युवा अध्यक्ष प्रशांत राजपूत सहित विभिन्न उपसमितियों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।












