Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बीजापुर में नक्सलियों की कायराना हरकत, दो ग्रामीणों को जनअदालत में दी फांसी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
  • नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर दो ग्रामीणों की हत्या, छात्र को किया रिहा

बीजापुर (कौशल संदुजा)।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ क्षेत्र के जप्पेमर इलाके से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी कायराना हरकतों को अंजाम देते हुए जनअदालत लगाई और दो ग्रामीणों को फांसी की सजा दे दी। इस जनअदालत में नक्सलियों ने माड़वी सूजा और पोडियाम कोसा पर पुलिस के मुखबिर होने का आरोप लगाकर उनकी हत्या कर दी। वहीं, तीसरे व्यक्ति, मिरतूर छात्रावास में अध्ययनरत छात्र पोडियम हिड़मा को रिहा कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले नक्सलियों ने जप्पेमर इलाके में तीन ग्रामीणों के खिलाफ जनअदालत लगाई थी। इसमें माड़वी सूजा और पोडियाम कोसा को पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया गया, जिसके बाद उन्हें जनअदालत में मौत की सजा दी गई। हालांकि, इस जनअदालत के दौरान छात्र पोडियम हिड़मा को रिहा कर दिया गया। इस घटना के बाद नक्सलियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने इन हत्याओं की जिम्मेदारी ली है।

इस खौफनाक घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है, और ग्रामीणों में नक्सलियों के आतंक को लेकर चिंता और गुस्सा बढ़ गया है।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment