Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सड़क सुरक्षा माह 2025: शहीद पार्क भिलाई में स्कूली बच्चों ने पेंटिंग और रंगोली के माध्यम से किया जागरूकता का प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

सड़क सुरक्षा माह 2025 के अंतर्गत आज शहीद पार्क, सेक्टर 05, भिलाई में स्कूली बच्चों के लिए पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के कुल 148 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

प्रतियोगिता को दो वर्गों में विभाजित किया गया था—पहला वर्ग कक्षा 6वीं से 8वीं तक और दूसरा वर्ग कक्षा 9वीं से 12वीं तक। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन प्रतिभागियों (बालक/बालिका) को यातायात दुर्ग पुलिस द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर आयोजित किया गया। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), ऋचा मिश्रा के मार्गदर्शन और उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), सतानंद विध्यराज के नेतृत्व में बच्चों और उपस्थित नागरिकों को सड़क सुरक्षा के महत्व और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

सड़क सुरक्षा माह 2025 का आयोजन यातायात पुलिस, दुर्ग द्वारा 1 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से वाहन चालकों और सड़क उपयोगकर्ताओं को जागरूक किया जा रहा है।

आज की प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कलात्मकता का परिचय देते हुए सड़क सुरक्षा से संबंधित पेंटिंग और रंगोली प्रस्तुत की। साथ ही, उन्हें यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई।


[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/17-jan-2025-se-23-jan-2025-varsh-20-omdarpna-12.pdf”]

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow