Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

युवती ने लगाई फांसी, प्रेम प्रसंग की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायगढ़।

जूटमिल थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक घटना कहरापारा में सामने आई, जहां अनुराधा साहू उर्फ अन्नू ने अपने निर्माणाधीन मकान में खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी सुबह परिजनों को हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

रात के अंधेरे में मौत को लगाया गले

मिली जानकारी के अनुसार, अनुराधा जेल कॉम्प्लेक्स स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। गुरुवार की रात 12 बजे से सुबह 4:30 बजे के बीच उसने अपनी निर्माणाधीन मकान की ऊपरी मंजिल पर साड़ी से फांसी लगा ली।

सुबह मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

सुबह जब परिजनों ने युवती को फंदे पर झूलते देखा, तो इसकी सूचना तत्काल जूटमिल पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

प्रेम प्रसंग की आशंका, हर पहलू की जांच जारी

युवती ने यह कदम किन कारणों से उठाया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि, मामले में प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर सभी संभावित पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow