- एथेनॉल और राष्ट्रीय कृषि नीति पर किसान प्रतिनिधियों से हुई विस्तृत चर्चा
- किसान केंद्रित कृषि व्यवस्था के निर्माण के लिए मंत्रालय समर्पित: शिवराज सिंह चौहान
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान कृषि क्षेत्र से जुड़े ज्वलंत विषयों और किसानों की मांगों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
एथेनॉल पर दुष्प्रचार रोकने की मांग
बैठक में किसान प्रतिनिधियों ने एथेनॉल के विरुद्ध चलाए जा रहे कथित दुष्प्रचार पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एथेनॉल उत्पादन आवश्यक है। प्रतिनिधियों ने इस संबंध में सकारात्मक जन-जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया
नीतिगत सुधारों पर दिया जोर
प्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि आयात शुल्क, फ्यूचर मार्केट और राष्ट्रीय कृषि नीति जैसे विषयों पर व्यापक रणनीति तैयार की जाए। उन्होंने कृषि उत्पादों के विपणन में मौजूद बाधाओं को दूर करने के उपाय सुझाए जो भारतीय किसानों के हितों के अनुरूप और पर्यावरण के लिए लाभकारी हों।
सुझावों पर अमल का मिला आश्वासन
शिवराज सिंह चौहान ने किसान संगठनों के सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि सरकार सभी पक्षों के साथ निरंतर संवाद के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्राप्त सुझावों पर समुचित विचार किया जाएगा ताकि भारतीय कृषि को अधिक सशक्त, टिकाऊ और किसान-केंद्रित बनाया जा सके।









