Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

महापौर श्रीमती अलका बाघमार का कड़ा संदेश: शराब पीते पकड़े जाने पर नौकरी से हाथ धोएंगे कर्मचारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

नगर पालिक निगम मोतीलाल वोरा सभागार में सोमवार शाम महापौर श्रीमती अलका बाघमार की अध्यक्षता में पार्षदों और नगर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महापौर ने निगम में सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए और पाइप लाइन लीकज जैसी समस्याओं को तत्काल सुधारने का आदेश दिया।

महापौर ने कहा कि निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को नागरिकों को सही मार्गदर्शन देना चाहिए और उन्हें इधर-उधर न भटकाएं। महापौर ने यह भी चेतावनी दी कि निगम में काम करने वाले कर्मचारी या अधिकारी यदि शाम 6 बजे के बाद शराब पीते हुए पाए जाते हैं तो उन्हें निलंबित नहीं, बल्कि सीधे नौकरी से निकाल दिया जाएगा।

महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि कोई भी निगम अधिकारी/कर्मचारी नागरिकों से रिश्वत नहीं लेगा, और अगर ऐसा कुछ हुआ तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में आयुक्त सुमित अग्रवाल और सभी पार्षदों के अलावा अधिकारी/कर्मचारी भी मौजूद थे।

महापौर ने इस दौरान कहा कि महिला पार्षदों और महिला कर्मचारियों के खिलाफ किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर वह सख्त कदम उठाएंगी।

news paper editing
previous arrow
next arrow