Listen to this article
महासमुंद.
भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू के अथक प्रयासों के चलते जिला महासमुंद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों – सिरपुर, पटेवा, झलप, खल्लारी, बसना और सरायपाली – के किसानों की समस्याओं को लेकर माननीय पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह से भेंट की गई। इस दौरान किसानों की बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे की मांग प्रमुखता से रखी गई।
प्रभावित क्षेत्रों के किसान प्राकृतिक आपदाओं और फसल हानि से पीड़ित हैं। ऐसे समय में किसान नेता अशवंत तुषार साहू द्वारा यह पहल किसानों की पीड़ा को आवाज देने जैसा कदम रहा। डॉ. रमन सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए जल्द मुआवजा वितरण का आश्वासन दिया है।
इस आश्वासन के बाद किसानों में आशा की नई किरण जगी है और उन्हें विश्वास है कि शीघ्र ही फसलों का मुआयना कर राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी।






