रिसाली (रोहितास सिंह भुवाल)।
पवित्र सावन मास के अवसर पर आज मैत्री कुंज रिसाली में आयोजित शिवलिंग स्थापना कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने विशेष रूप से भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधायक चंद्राकर ने शिवलिंग पर रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
सावन माह की शुभकामनाएं
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने प्रदेशवासियों और सभी श्रद्धालुओं को देवाधिदेव महादेव के परम प्रिय श्रावण मास की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं और प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। विधायक ने कहा कि साल का यह सबसे पवित्र महीना भगवान शिव को समर्पित है और भक्तगण इस दौरान कड़ी तपस्या और जप-तप करते हैं ताकि उनकी मनोकामनाएं पूरी हो सके। उन्होंने प्रदेश के समस्त शिव भक्तों व श्रद्धालुओं को भगवान शिव को समर्पित पवित्र श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की भी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित

इस धार्मिक आयोजन में मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, पार्षद रमा साहू, पार्षद अनिल साहू, आसपुरण चौधरी, अजित चौधरी, और अजित परिहार समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे और उन्होंने भी भगवान शिव की आराधना की।









