Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350 वें शहीदी पर्व के अवसर पर तीर्थ यात्रा का एवं 350 श्री चौपाई साहिब पाठ का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article


बेमेतरा/रायपुर।

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक भव्य तीर्थ यात्रा का आयोजन किया गया है। यह यात्रा तख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारा और राजगीर शीतल कुंड साहिब, बिहार के लिए रवाना हुई है। छत्तीसगढ़ सिख समाज द्वारा आयोजित यह यात्रा 7 सितंबर को रायपुर से शुरू होकर 12 सितंबर को रायपुर में ही समाप्त होगी।

 

350 चौपाई साहिब का अखंड पाठ

इस विशेष अवसर पर 350 श्री चौपाई साहिब के पाठ का भी आयोजन किया गया। बेमेतरा समूह सिक्ख साध संगत द्वारा जिला प्रमुख अध्यक्ष हरदीप सिंघ राजा छाबड़ा के निवास पर 3 सितंबर से 5 सितंबर तक 3 दिन में 36 घंटे तक बड़े उत्साह के साथ अखंड पाठ किए गए। इसकी समाप्ति अरदास 9 सितंबर को तीर्थयात्रा पर गई छत्तीसगढ़ बेमेतरा की समूह संगत द्वारा पटना साहिब बिहार में बाललीला गुरुद्वारा से नगर कीर्तन (फेरी) निकाल कर सचखंड पटना साहिब गुरुद्वारा में होगी।

यात्रा का नेतृत्व और उद्देश्य

यह तीर्थ यात्रा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के सर्वोच्च बलिदान को याद करने और सिख धर्म के पवित्र स्थलों के दर्शन करने के उद्देश्य से की गई है। इस यात्रा का नेतृत्व छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज बेमेतरा जिला के अध्यक्ष हरदीप सिंह राजा छाबड़ा, यश सिंघ सलूजा और इंदर सिंह दत्ता के साथ प्रतिष्ठित समाज सेवक गुरप्रीत कौर शैली छाबड़ा कर रहे हैं।

विशेष अतिथियों ने दिखाई हरी झंडी

तीर्थ यात्रा को रायपुर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, वरिष्ठ समाज सेवक परविंदर सिंह भाटिया, बाबा बुड्ढा जी साहिब गुरुद्वारा रायपुर के प्रधान हरकिशन सिंह राजपूत और छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा सहित समाज के कई वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। अरदास के उपरांत इन सभी विशेष अतिथियों ने मिलकर यात्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर पटना साहिब के लिए रवाना किया। बेमेतरा जिला अध्यक्ष हरदीप सिंह राजा छाबड़ा ने इन सभी गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रण पत्र सौंपकर यात्रा को रवाना करने का आग्रह किया था।

news paper editing
previous arrow
next arrow