लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भिलाई में श्री राम खाटू श्याम के नाम का भव्य आयोजन, भोजपुरी मेगास्टार और उम्दा भजन गायक करेंगे भक्तिमय संध्या!

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भिलाई (रोहितास सिंह भुवाल)।

 भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष अतुल पर्वत ने आज इंडियन कॉफी हाउस, सुपेला में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एक नाम श्री राम खाटू श्याम के नाम का भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी दी। यह आयोजन 31 मार्च को संध्या 6 बजे सेक्टर 7 हाईस्कूल भिलाई में होगा।

इस कार्यक्रम में भोजपुरी मेगास्टार और पूर्व सांसद भाजपा निरुहूवा, उम्दा भजन गायक हेमंत ब्रजवासी और छत्तीसगढ़ी लोकगायिका आरु साहू अपने मधुर स्वरों से भक्तों को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। कार्यक्रम के दौरान दुर्ग भिलाई वासियों को पहली बार भव्य आकर्षक आतिशबाजी का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। इसके साथ ही आकर्षक रंगोली प्रदर्शन का पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए इस बार और बड़े आकार में इसे प्रस्तुत किया जाएगा।

अतुल पर्वत ने आगे बताया कि यह आयोजन हिंदू नव वर्ष के अवसर पर भिलाई की पावन धरा पर हिंदुत्व की सबसे भव्य भक्तिमय संध्या होगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह आयोजन दुर्ग भिलाई वासियों का है और सभी को इस भव्य आयोजन का लाभ लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow