Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

छात्राओं द्वारा निकाली गई एड्स जागरूकता रैली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सुकमा (कौशल संदुजा)।
विश्व एड्स दिवस के अवसर पर, जवाहर नवोदय विद्यालय कुम्हारराश सुकमा और बालिका पोटाकेबिन सुकमा के छात्र-छात्राओं द्वारा एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रैली का आयोजन किया गया। यह रैली जिला चिकित्सालय से शुरू होकर शहर के प्रमुख चौराहों से होते हुए जन सामान्य तक एड्स जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव और जागरूकता का संदेश पहुंचाया गया।

 

रैली की अगुवाई जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. एमआर कश्यप और जिला एड्स अधिकारी डॉ. बारसे भीमाराम ने की। इस कार्यक्रम में डॉ. अनामय बिड़वई, डॉ. स्वेता शर्मा, जयनारायण सिंह (जिला टीबी एचआईवी समन्वयक), संतोष चौहान (वरिष्ठ लैब पर्वेक्षक), श्रीमती कोशिल्या चंद्राकर (जिला एस.टी.आई परामर्शदाता), श्री राजेश सोलंकी (जिला कार्यक्रम अधिकारी पीरामल स्वास्थ्य), अमोल बोरकर, सागर और विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित थे।

रैली के माध्यम से छात्रों ने लोगों को एड्स के संक्रमण से बचने के उपायों के बारे में जागरूक किया और यह संदेश दिया कि समय रहते एचआईवी जांच कराकर इस बीमारी से बचाव किया जा सकता है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल एड्स के बारे में जानकारी देना था, बल्कि समुदाय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना था। रैली के दौरान छात्रों ने विभिन्न स्लोगन और पोस्टरों के माध्यम से संदेश दिया और एचआईवी की रोकथाम के बारे में लोगों को बताया।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment