Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आर्मी सैन्य प्रदर्शनी एक दिन और बढ़ाई गई: CM साय ने उठाए हथियार, इंडियन आर्मी ने उड़ाया दुश्मन का हेड-क्वार्टर

रायपुर आर्मी सैन्य प्रदर्शनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर आर्मी सैन्य प्रदर्शनी

रायपुर।

रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में चल रही इंडियन आर्मी की सैन्य प्रदर्शनी में शनिवार को पहले दिन मुख्यमंत्री साय ने शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचे CM साय ने आर्मी के हथियारों का निरीक्षण किया और कार्यक्रम को एक दिन और बढ़ाने की घोषणा की।

CM साय ने कहा, “सेना का कार्यक्रम देखकर मैं बेहद रोमांचित हूं। युवाओं को अगर अग्निवीर बनने का मौका मिले, तो अवश्य सेना से जुड़ें। बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में जवानों ने 31 नक्सलियों को ढेर कर दिया है, जिसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं।”

बस्तर में भी होगा सैन्य प्रदर्शनी का आयोजन

CM साय ने बताया कि बस्तर में भी जल्द ही इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ताकि वहां के लोग भी सेना से प्रेरित हो सकें। उन्होंने कहा, “बस्तर में आ रहा बदलाव इस बात का संकेत है कि युवा सेना से जुड़कर नक्सलियों का खात्मा कर रहे हैं।”

कार्यक्रम की अवधि बढ़ाई गई

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में दर्शकों के उत्साह को देखते हुए इसकी अवधि एक दिन और बढ़ाने का निर्णय लिया। अब यह सैन्य प्रदर्शनी 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक चलेगी। प्रदर्शनी के समय में भी बदलाव किया गया है – सुबह 8 बजे से 10 बजे तक और शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक यह प्रदर्शनी खुली रहेगी। हर साल इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

हेलिकॉप्टर की लैंडिंग रद्द

कार्यक्रम में कमांडोज को हेलिकॉप्टर से रस्सी के सहारे उतरने का प्रदर्शन करना था, लेकिन सुरक्षा कारणों से एयरफोर्स ने इसे अनसेफ बताया। इसके चलते MI-17 हेलिकॉप्टर की लैंडिंग रद्द कर दी गई। शुक्रवार को कई बार लैंडिंग की कोशिश की गई, लेकिन ग्राउंड में उड़ रहे टेंट के कपड़ों की वजह से यह संभव नहीं हो पाया।

पैरा कमांडोज का जोरदार एक्शन

हेलिकॉप्टर लैंडिंग न हो पाने के बावजूद, पैरा कमांडोज और घातक कमांडोज ने शानदार एक्शन का प्रदर्शन किया। उन्होंने दिखाया कि कैसे वे दुश्मन के हेडक्वार्टर पर हमला कर उसे ध्वस्त करते हैं।

निःशुल्क बस सेवा

इस सैन्य प्रदर्शनी में आने-जाने के लिए जिला प्रशासन ने मुफ्त बस सेवा की व्यवस्था की है। शहर के विभिन्न हिस्सों से साइंस कॉलेज ग्राउंड तक बसें चलेंगी, जिनका संचालन सुबह 8:30 बजे से शुरू होगा और शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।

प्रदर्शनी में दिखने वाले आकर्षण

प्रदर्शनी में दर्शक आर्मी की डेयर डेविल्स बाइकर टीम द्वारा बुलेट पर हैरतअंगेज स्टंट, गोरखा रेजिमेंट का खुखरी डांस, और घुड़सवारी के साथ कई अन्य रोमांचक प्रदर्शनों का आनंद ले सकेंगे। साथ ही, AK-47 और टैवोर जैसे आधुनिक हथियारों के अलावा, टी-90 भीष्म टैंक, बीएमपी टू और आर्टिलरी की 105 एमएम लाइट फील्ड गन भी प्रदर्शनी का हिस्सा होंगी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment