लक्ष्मण झा को मिली भाजपा सदस्यता महाभियान की बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रदेश सह प्रभारी
OM Darpan
Aug 28, 2024 09:49 pm
233 views
28 Aug 2024
- बस्तर संभाग से लक्ष्मण झा को संगठन पर्व महा सदस्यता अभियान में विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई।
जगदलपुर (कौशल संदुजा)
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने रायपुर में आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान की संयुक्त मोर्चा बैठक के दौरान एक चार सदस्यीय टीम का गठन किया। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, और प्रदेश सदस्यता प्रभारी अनुराग सिंह देव समेत समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। संगठन पर्व महा सदस्यता अभियान के तहत बस्तर संभाग से लक्ष्मण झा को प्रदेश के सह प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। लक्ष्मण झा, जो वर्तमान में प्रदेश प्रशिक्षण सह प्रमुख हैं, ने कहा कि युवा मोर्चा का मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी से युवाओं और नव मतदाताओं को जोड़ना रहेगा। इस अभियान के तहत युवा मोर्चा के सदस्य प्रदेश भर के कॉलेज कैंपस, खेल मैदान, कोचिंग क्लासेस, लाइब्रेरी और जिम में जाकर भारतीय जनता पार्टी के विचारों और राष्ट्र हित में किए जा रहे कार्यों को युवाओं के बीच पहुंचाएंगे। इसके साथ ही, वे युवाओं को राष्ट्र हित में उनकी भूमिका के बारे में भी जागरूक करेंगे। लक्ष्मण झा की नियुक्ति से बस्तर संभाग के सभी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और हर्ष की लहर दौड़ गई है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन